Newsअंतागढ़कांकेरबस्तरसंस्कृति

नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन ,महिलाओं की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी

अंतागढ़ :नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत आज फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमा शर्मा एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रुखमनी उइके उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शालिनी राजपूत ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के प्रति महिलाओं में जागरूकता बढ़ाना है, जो विधायिकाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने के साथ लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाएगा।


जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना नए भारत की दिशा को दर्शाता है। जब महिलाएं निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल होंगी, तब विकास अधिक संतुलित एवं समावेशी होगा।


कार्यक्रम की संयोजक उमा शर्मा ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे महिलाओं को राजनीति एवं नीति निर्माण में व्यापक अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में महिलाओं को सदैव सम्मानजनक स्थान मिला है और वर्तमान सरकार की योजनाएं उसी परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण जैसे निर्णयों से महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिला है, जिसका सकारात्मक प्रभाव जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

वहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रुखमनी उइके ने ‘महतारी वंदन योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री जितेंद्र मरकाम, नूतन नाग, टिकेश्वरी सिन्हा, रजिंदर रंधावा, विजय लक्ष्मी कौशिक, मीरा सलाम, जैना तारम, शकुंतला नरेटी (सरपंच दुर्गुकोंदल), सरिता जोशी, सरिता कुलदीप, महेश उइके, लक्ष्मण ठाकुर,मनोरमा मंडावी जनपद अध्यक्ष, चंद्रकला कौशल अध्यक्ष महिला मोर्चा, साधना निषाद, शारदा उसेंडी, राजेश्वरी जैन, मिता दर्रो, कुमारी साहु, बिमला बघेल, सुनिता बघेल, धनेश्वरी पाल, हेम सिंह, नान्हेश्वरी आड़े सहित महिला मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं क्षेत्र की नारी शक्ति भारी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन विजय लक्ष्मी कौशिक तथा आभार प्रदर्शन जीना तारम के द्वारा किया गया।

संवाददाता ®कौशल खबरअभीतक न्यूज ✍️