Newsअंतागढ़कांकेर

हर वर्ष की भाती इस भी परंपराओ से जुड़े मंगतासालेभाट(ताड़ोकी) में तीन दिवसीय वार्षिक देव मेला का आयोजन 9 अप्रैल से 11 अप्रैल को किया जायेगा।

ग्राम पंचायत मांगता सालेभाट श्री जागेवर कोमरा (सरपंच) के अध्यक्षता में बैठक रखा गया । जिसमें तीन दिवसीय वार्षिक देव मेला का आयोजन 9अप्रैल से11 अप्रैल तक किया जाएगा। मेले में आसपास के कई व गांवों के देवी देवता शामिल होगें, मेले में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा अर्चना करेगें एर्व यह मेले में क्षेत्र का बडा मेला होने के कारण अधिक भीड़ भाड़ होती है।

बैठक में उपस्थित 84 नाहक कोलर परगना के परगाना माँझी श्री. मेहतूराम दर्रो, श्री नरसू राम दर्रो (ग्राम गायता), श्री राजूलाल दर्रो ग्राम पटेल एवं सभी वार्ड पंच ग्राम पंचायत मंगतासालेभाट के ग्रामीण लक्ष्मीनाथ दर्रो गोविन्द दर्रो, बालसिंह दर्रो, उपस्थित थे और मेला को लेकर गाँव मे उत्साह का माहौल है और ग्रामवासी मेला का तैयारी में जुटे हैं।