Newsअंतागढ़कांकेरराजनीतीरायपुर

महिला आक्रोश सम्मेलन का हुआ आयोजन, महिला आरक्षण को लेकर जताया विरोध

कांकेर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर विरोध स्वरूप राज्यभर में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ एवं रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कांकेर के कमल सदन में महिला आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत उपस्थित रहीं। उनके साथ पूर्व विधायक सुमित्रा मार्कोले सहित तारा ठाकुर, मीरा सलाम, तेजेश्वरी, विजय लक्ष्मी कौशिक, रेवती सिन्हा, शकुंतला जैन, दिनेश्वरी महावीर और सरिता जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष रुक्मणी उइके के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें जिला अध्यक्ष महेश जैन, जिला उपाध्यक्ष राजा देवलानी तथा जिला महामंत्री राजा पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इंडिया गठबंधन एवं कांग्रेस के महिला विरोधी रवैये के कारण महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद के विशेष सत्र के दौरान नारी शक्ति वंदन विधेयक में कांग्रेस द्वारा बाधा डालना देश की महिलाओं के साथ विश्वासघात है। साथ ही यह भी कहा गया कि कांग्रेस का इतिहास महिला हितों से जुड़े मुद्दों को अटकाने, लटकाने और भटकाने का रहा है।

सम्मेलन में महिला मोर्चा मंडल अंतागढ़ की अध्यक्ष चंद्रकला कौशल सहित संगीता टांडिया, उर्वशी जैन, शकुंतला जैन, कमला साना, शिल्पा साहू, दीप्ति साहू, उगेश्वरी उइके, मीडिया प्रभारी हेम सिंह, धन्तेश्वरी पाल, कुमारी बाई साहू, अनिता पोटाई एवं जिले और मंडल की बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण और अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।