Newsअंतागढ़कांकेरकोयलीबेड़ाजगदलपुरबस्तररायपुर

धर्मांतरित परिवार की मूल धर्म में हुई वापसी: शुद्धिकरण व देवी-देवताओं की पूजा के बाद करवाई गई वापसी….

कोयलीबेड़ा : ब्लाक मुख्यालय के ग्राम तुरसानी मे ईसाई धर्म अपनाए एक परिवार के सदस्य फिर से मूल धर्म में लौट आए हैं। गांव के ग्राम प्रमुखों एवं अक्को मामा ने शुद्धिकरण कर सभी ग्रामवासियो ने फुल-माला का हार पहनाकर बडी खुशी तथा धुम धाम से मुलधर्म मे वापसी किया। अपने कुल देवी-देवताओं की पूजा-पाठ की गई। जिसके बाद परिवार के 4 सदस्यों पति पत्नि तथा दो बच्चो को मूल धर्म में वापस लाया। मामला ग्राम तुरसानी का है। एक परिवार ने कुछ साल पहले ईसाई धर्म को अपना लिया था। जिससे गांव के ग्रामीण भी काफी नाराज थे। मगर अब इस परिवार के सदस्यों ने अपनी मर्जी से फिर मूल धर्म में लौटने का निर्णय लिया। इस बात की जानकारी गांव के प्रमुखों को दी गई। जिसके बाद गांव में बैठक रखी गई। सभी ने इन्हें मूल धर्म में वापस लाने हामी भरी।


इसके बाद आज गांव के प्रमुख समेत महिला – पुरुष लोगों की उपस्थिति में ग्राम देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की गई। फिर परिवार के सदस्यों को मूल धर्म में लाया गया। मूल धर्म में लौटे परिवार के सदस्यों ने कहा कि वे अब अपने धर्म को मानेंगे। पहले गांव के रीति-रिवाज, संस्कृति को छोड़ चुके थे। ईसाई धर्म के अनुसार कोई भी धार्मिक काम करते थे। मगर अब अपने मूल धर्म के अनुसार ही पूजा-अर्चना करेंगे ईसाई मिशनिरियों के कहने पर धर्मांतरण कर लिया था। इस गांव के रहने वाले पति पत्नि मुकेश ध्रुव एवं अरसो धुव ने धर्मांतरण कर लिया था। ईसाई धर्म के रीति-रिवाज और संस्कृति को मानने लगे थे। लेकिन अब इन्होंने फिर से अपने मूल धर्म में लौटने की इच्छा जताई। फिर गांव के प्रमुख लोगों से बातचीत की।


फिर इन एक परिवार को मूल धर्म में लाने के लिए ग्राम देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई थी। अक्को मामा ने शुद्धिकरण कर ग्राम के देवी-देवताओं को मानने का संकल्प दिलाया। अब यह परिवार मूल धर्म में लौट आए हैं।