Newsअंतागढ़कांकेरखेलबस्तरमनोरंजनराजधानीरायपुर

अंतागढ़ नगरपंचायत प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन-2 संपन्न, AURA किंग्स बनी लगातार दूसरी बार विजेता

विजयी टीम के खिलाड़ी मेडल व ट्राफी के साथ

अंतागढ़। नगरपंचायत अंतागढ़ में 11 अप्रैल से 19 अप्रैल तक आयोजित प्रीमियर क्रिकेट लीग (सीजन-2) का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया और पूरे आयोजन के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन AURA किंग्स और गुप्ता इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए AURA किंग्स ने 71 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में गुप्ता इलेवन की टीम 53 रन ही बना सकी और 17 रनों से मैच हार गई। इस तरह AURA किंग्स ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया।


विजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक डॉ. राजेश कौशल द्वारा प्रदान किया गया। AURA किंग्स टीम के मालिक संदीप गुप्ता तथा गुप्ता इलेवन के टीम मालिक अविनाश रहे। व्यक्तिगत प्रदर्शन में अजय दर्रो को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ तथा कमलेश देहारी को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार प्रदान किया गया। पूरे टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं खिलाड़ियों की सराहना की गई।