नवगठित भाजपा महिला मोर्चा का स्नेह सम्मेलन आयोजित, संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर
मोर्चा की पूरी टीम संगठन को मजबूत करने निभाएगी सक्रिय भूमिका : चंद्रकला कौशल
अंतागढ़ : नगर के नयापारा स्थित फारेस्ट रेस्ट हाउस में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अंतागढ़ के तत्वाधान में नवगठित महिला मोर्चा का स्नेह सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर अंतागढ़ मंडल से वरिष्ठ नेता रामबिलास गुप्ता, जिला महामंत्री जितेन्द्र मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग, जनपद अध्यक्ष मनोरमा मंडावी, नगरपंचायत उपाध्यक्ष अमलसिंह नरवास, मंडल अध्यक्ष महेश उइके, लक्ष्मण ठाकुर, सतिश ठाकुर और महावीर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष चंद्रकला कौशल,जिला उपाध्यक्ष सरिता कुलदीप, जिला कार्यकारिणी सदस्य कुमारी बाई साहू, मंडल उपाध्यक्ष साधना निषाद और मिता दर्रो, मंडल महामंत्री बिमला बघेल, मंत्री राजेश्वरी जैन, वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद सीमा ठाकुर, वार्ड क्रमांक 04 की पार्षद हेमलता देहारी, पूर्व पार्षद उमा ठाकुर तथा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य धनेश्वरी पाल, लक्ष्मी वर्मा, कुमारी लक्ष्मी यादव, कांति नेताम, मीना नेताम और समारी ठाकुर, कुमारी बाई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल के वरिष्ठ वक्ताओं ने नवगठित महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाए तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाए। वहीं महिला मोर्चा की अध्यक्ष चंद्रकला कौशल ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की पूरी टीम संगठन को मजबूत करने और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगी कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

