Newsअंतागढ़कांकेररायपुर

अंतागढ़ में श्रमिक सम्मेलन व ग्राम सुरेवाही मे जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आज

अंतागढ़। नगर के सामुदायिक भवन नयापारा अंतागढ़ में आज श्रम विभाग द्वारा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । जहां उपस्थित लोगों को विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को अवगत कराया जाएगा साथ ही श्रमिकों का सम्मान भी किया जाएगा।

वहीं ग्राम सुरेवाही में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होगा। दोनों कार्यक्रमों में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

ग्राम सुरेवाही में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में जिला कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर सहित समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीण विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं मांगों को आवेदन के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे, जिनका मौके पर निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही मंच पर समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिला प्रशासन के अनुसार, शिविर में राजस्व, पंचायत, कृषि, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संसाधन सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

दोनों आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व मिडिया प्रतिनिधियों का अनदेखी

हालांकि इस जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल भी बना हुआ है। जानकारी के अभाव को लेकर कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया कर्मियों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इतने बड़े कार्यक्रम की पूर्व सूचना सभी जनप्रतिनिधियों को दी जानी चाहिए थी, ताकि वे भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रभावी रूप से रख सकें।वही कुछ जनप्रतिनिधि कार्यक्रम की जानकारी नहीं मिलने पर अधिकारियों के प्रति असंतोष व्यक्त करते नजर आए। कमोबेश यही स्थिति श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी देखने मिला जहां इस आयोजन के बारे में किसी भी स्थानीय मिडिया प्रतिनिधियों जानकारी विभाग द्वारा नहीं दी गई।