चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल चोरी का भी खुलासा
थाना अंतागढ़ पुलिस को चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आरोपियों के कब्जे से सुखा महुआ, किशमिश (सूखा अंगूर), एक चोरी की मोटरसाइकिल एवं नगद राशि बरामद की गई है।
प्रकरण का विवरण
दिनांक 16 अप्रैल 2026 को प्रार्थी द्वारा थाना अंतागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके पिकअप वाहन में रखे 04 बोरी सुखा महुआ एवं 01 बोरी हल्की गुणवत्ता की किशमिश को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया, जिससे उसे लगभग ₹8,000/- का नुकसान हुआ। इस पर थाना अंतागढ़ में अपराध क्रमांक 24/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष बंछोर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री शुभम तिवारी के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई।
गिरफ्तारी एवं खुलासा
मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर अंतागढ़ एवं नारायणपुर क्षेत्र से संदेहियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी रामरतन कोर्राम ने थाना अंतागढ़ के अपराध क्रमांक 15/2026 में एक मोटरसाइकिल (HF Deluxe) चोरी करना भी स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी
रामरतन कोर्राम, पिता बज्जू राम कोर्राम, उम्र 18 वर्ष, निवासी लाटापारा, अंतागढ़, जिला उत्तर बस्तर कांकेर
नाबालिक युवक , निवासी जिला नारायणपुर
बरामदगी
02 बोरी सुखा महुआ
01 बोरी सुखा अंगूर (किशमिश)
01 चोरी की मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹33,000/-)
नगद ₹500/-
दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस टीम
थाना प्रभारी रमेश जायसवाल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक नरेंद्र देव मांझी, अजेन नरेटी, आरक्षक मस्सूराम दर्रो एवं डीएसएफ आरक्षक शंभू उसेंडी की सराहनीय भूमिका रही।
कांकेर पुलिस की अपील
क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु नागरिकों से अपने घरों एवं दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।
हेल्पलाइन नंबर: 94791-94114, 94791-55125

