Newsअंतागढ़कांकेरराजधानीरायपुर

चबूतरा निर्माण हेतु किया गया भूमि पूजन

अंतागढ़ : आज नगर के वार्ड क्रमांक 06 के गड़रिया पारा में चबूतरा निर्माण हेतु वार्ड पार्षद संजय ध्रुव, गायता विजय ध्रूव, पूर्व पार्षद बिमला बघेल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चंद्रकला कौशल, ठेकेदार अनिष खान एवं मुहल्लेवासियों की उपस्थिति में ग्राम के गायता द्वारा भूमि पूजन किया गया। पार्षद संजय ध्रुव ने बताया कि यह निर्माण मुहल्लेवासी की मांग पर पार्षद निधि का उपयोग कर कराया जा रहा है।