NewsUncategorizedअंतागढ़कांकेररायपुरशिक्षा

अंतागढ़ की बेटी ने बढ़ाया मान : दीपांशी नरवास ने नवोदय परीक्षा में ब्लाक में हासिल की प्रथम स्थान

नगर पंचायत उपाध्यक्ष अमलसिंह नरवास की सुपुत्री है दीपांशी नरवास

अंतागढ़। क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण उस समय देखने को मिला, जब कु. दीपांशी नरवास ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में विकास खण्ड अंतागढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, समाज और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निवास स्थान पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दीपांशी की इस सफलता को उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम बताते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण अंचल से निकलकर इस प्रकार की उपलब्धि हासिल करना अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने दीपांशी को निरंतर आगे बढ़ते रहने और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अंतागढ़ की अध्यक्ष मनोरमा मंडावी, उपाध्यक्ष कुबल सिंह भूसाखरे, नगर पंचायत अंतागढ़ के उपाध्यक्ष एवं दीपांशी के पिता अमल सिंह नरवास, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामबिलास गुप्ता, मंडल अध्यक्ष महेश उईके, जनपद सदस्य शारदा उसेंडी, जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सरिता कुलदीप, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकला कौशल, उपाध्यक्ष साधना निषाद, गौतम शर्मा, सुरेश कुमार, नीता दर्रों, पूर्व पार्षद बिमला बघेल, लीला बघेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में कहा कि बेटियों की शिक्षा और उनके सपनों को साकार करने में समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। दीपांशी की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे अंतागढ़ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उपस्थित लोगों ने अन्य बच्चों से भी प्रेरणा लेने की अपील करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। दीपांशी नरवास की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यदि मेहनत और सही मार्गदर्शन मिले, तो ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।