Newsअंतागढ़कांकेरबस्तरसंस्कृति

ग्राम पंचायत हिन्दूबिनापाल में हर्षोल्लास से मनी अंबेडकर जयंती

अंतागढ़ 14 अप्रैल 2026 ग्राम पंचायत हिन्दूबिनापाल में आज संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सरपंच सनबती आचला ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान सरपंच सनबती आचला ने अपने संबोधन में कहा, डॉ. अंबेडकर ने हमें शिक्षा, संघर्ष और संगठन का मूलमंत्र दिया। उनके विचारों पर चलकर ही हम एक समतामूलक समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने सभी ग्रामीणों से बच्चों को शिक्षित करने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की अपील की। साथ ही अम्बेडकर जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन भी किया गया था।

इस अवसर पर पंचायत के सचिव शिवनाथ उसेंडी ने उपस्थित ग्रामीणों को ग्राम सभा के बारे में आवश्यक जानकारी दिए।
ग्राम सभा में ग्राम सभा अध्यक्ष रैयसिंह समरथ, ग्राम सभा के नोडल अधिकारी राधा गोटा पटवारी,वार्ड पंच अजित आचला, मंजू आचाला, पूजा सलाम, सरोज आचला रोजगार सचिव सहित ग्रामवासी, विशेषकर महिलाएं उपस्थित रहीं। उपस्थित जनों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।