Newsअंतागढ़कांकेरराजधानीरायपुर

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को अंतागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार



अंतागढ़ : 01 अप्रैल 2026। थाना अंतागढ़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26.03.2026 को प्रार्थिया थाना अंतागढ़ उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव के आरोपी अशोक बघेल पिता कृष्णा बघेल उम्र 21 वर्ष, निवासी कोनेचुर थाना अंतागढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा पसंद करने की बात कहकर बहला-फुसलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया। इसके बाद आरोपी लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा, जिससे नाबालिग पीड़िता गर्भवती हो गई।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना अंतागढ़ में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 64(1), 64(2), (m), 65(1) बीएनएस तथा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए कांकेर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना अंतागढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की गई। तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा भानुप्रतापपुर में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। इसके पश्चात दिनांक 30.03.2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
निरीक्षक रमेश जायसवाल थाना प्रभारी अंतागढ़, उप निरीक्षक हेमलता परिहार, उप निरीक्षक आलोक सुबोध, प्रधान आरक्षक 805 जमुना ठाकुर, आरक्षक 750 रणजीत ठाकुर, आरक्षक 142 चैतन्य नारायण नेताम, आरक्षक 331 ईश्वर कोरेटी शामिल रहे।
कांकेर पुलिस की अपील:
कांकेर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु लगातार पेट्रोलिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी होने पर पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर सूचना देने की अपील की गई है।