जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, नगदी, वाहन एवं मोबाइल जप्त
अंतागढ़ पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्यवाही
अंतागढ़ : थाना अंतागढ़ पुलिस ने जुआ खेलते हुए 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल एवं एक कार जप्त किया है। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 8,96,000 रुपये बताई गई है।

मामले का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 22 मार्च 2026 को थाना अंतागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पेवारी के बांस प्लांट के पास कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अंतागढ़ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मौके पर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान 08 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 30,050 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, एक तिरपाल तथा घटना स्थल से 06 मोटरसाइकिल एवं 01 आर्टिका कार जप्त की गई। साथ ही आरोपियों के पास से 08 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना अंतागढ़ में अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 03(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
प्रदीप कुमार सिंह, मंजित पटेल, कोमलचंद कोमरे, रवि नाग, राकेश बेसरा, राजकुमार सरकार, दिनेश गुप्ता एवं दानेसाय मंडावी।
बरामद सामग्री:
नगदी रकम – 30,050 रुपये
08 मोबाइल फोन
06 मोटरसाइकिल
01 आर्टिका कार
52 पत्ती ताश
01 तिरपाल
कुल अनुमानित कीमत – 8,96,000 रुपये
कांकेर पुलिस की अपील:
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी

