Newsअंतागढ़कांकेरराजनीतीरायपुर

संगठन सृजन के तहत ‘गांव चलो अभियान’ : कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न

बैठक के दौरान ग्राम मांसबरस के सरपंच उपसरपंच अपने साथियों के साथ किया कांग्रेस प्रवेश

अन्तागढ़। संगठन सृजन अभियान एवं ‘गांव चलो अभियान’ के तहत अन्तागढ़ विधानसभा स्तरीय कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक बस स्टैंड स्थित राजीव भवन में आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक के दौरान ग्राम मांसबरस के सरपंच एवं उपसरपंच ने अपने साथियों सहित विधिवत कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांकेर जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक कुरूद माननीय लेखराम साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जनकनंदन कश्यप, कांकेर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बसंत यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूप सिंह पोटाई, अन्तागढ़, आमाबेड़ा, कोयलीबेड़ा एवं पंखाजूर ब्लॉक के प्रभारी नंद किशोर राठी, गुरदीप सिंह ढीढसा, गणेश सोनी, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, जिला उपाध्यक्ष रतिराम दुग्गा, जिला महामंत्री विश्राम सिंह गावड़े, बद्रीनाथ गावड़े, राकेश गुप्ता, नगर पंचायत अंतागढ़ नेता प्रतिपक्ष सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश ठाकुर, आमाबेड़ा अध्यक्ष किशोर, पंखाजूर अध्यक्ष इन्द्रजीत विश्वास, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अविनाश राय सहित मंडल अध्यक्ष शेख शरीफ कुरेशी, उपेन्द्र नायक, रमेश बघेल, दयाराम दुग्गा, कुबेर चूरपाल, हिरालाल मांझी, पीताम्बर नेताम, तोमेश जोशी, करण वर्मा, कैलाश साहू, बंटी गुप्ता, सिद्धार्थ बड़ाई, राकेश समरथ, सरपंच बलदेव मरकाम, सरपंच सोमलाल मरकाम, जनपद सदस्य धन्तेश्वरी वट्टी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बैठक में बूथ, सेक्टर एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा संगठन सृजन अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव ने बूथ कमेटी, पंचायत कमेटी तथा नगर पंचायत में वार्ड कमेटी गठन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।