Newsअंतागढ़कांकेरराजधानीराजनीतीरायपुर

भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान का दो दिवसीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न

बूथ प्रबंधन और संगठन विस्तार पर प्रशिक्षण में दिया गया विशेष जोर

अंतागढ़ : विधायक कार्यालय अंतागढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल अंतागढ़ में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में मंडल – स्तर के समस्त मोर्चा पदाधिकारी एवं – कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे – और पूरे समय गंभीरता एवं सक्रियता के साथ सहभागिता निभाते रहे । प्रशिक्षण में बूथ प्रबंधन और संगठन विस्तार पर प्रशिक्षण में विशेष जोर दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम दिवस पर पंजीयन एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। उद्घाटन अवसर पर अतिथि के रूप में विधायक विक्रम देव उसेंडी एवं सांसद भोजराज नाग उपस्थित रहे। प्रथम दिवस में कुल छह सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न जिला स्तर के वक्ताओं ने अलग-अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। “


कार्यक्रम मेंविभिन्न जिला स्तर के वक्ताओं ने अलग-अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वक्ताओं द्वारा बारी- बारी से संबोधित करते हुए विभिन्न विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई “हमारा इतिहास-विकास” विषय पर संगठन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला गया । “वैचारिक अधिष्ठान” विषय एवं एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पंच निष्ठाओं की विस्तार से जानकारी दी गई । “कार्य पद्धति” विषय पर संगठनात्मक कार्यप्रणाली और कार्यकर्ताओं के समन्वय पर विचार रखा गया । “कार्यविस्तार की हमारी दृष्टि” विषय पर वक्ताओं ने संगठन विस्तार की रणनीतियों को समझाया। “सोशल मीडिया, मीडिया एवं नई तकनीक, प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के लिए सकारात्मक परसेप्शन निर्माण” विषय पर वर्तमान समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग और संगठन की छवि निर्माण पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया । “बूथ प्रबंधन, मन की बात, टिफिन बैठक एवं आगामी स्थायी बूथ कार्यक्रम” विषय पर बूथ स्तर को मजबूत करने के विभिन्न उपायों पर प्रकाश डाला गया द्वितीय एवं अंतिम दिवस पर सात सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं द्वारा विभिन्न संगठनात्मक एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई। “अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका” विषय पर कार्यकर्ताओं को योजनाओं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भूमिका निभाने का आह्वान किया गया ।

कार्यक्रम प्रथम दिन के वक्ता के रूप में अशोक वेलचा, भूपेंद्र नाग, संजय सिन्हा , मनोज जैन, डॉ. देवेंद्र साहू एवं श्रीमती निर्मला जैन रहे। वहीं दूसरे दिन के प्रमुख वक्ता के रुप में विरेंद्र विश्वकर्मा एवं कांकेर विधायक आशाराम नेताम विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंतागढ़ मंडल प्रभारी दिनेश कुमार आंचला , प्रशिक्षण प्रभारी रामविलास गुप्ता, राहुल नाग, महेश उईके, अमल सिंह नरवास, लक्ष्मण ठाकुर, दीपसिंह सोलंकी, प्रतिक ठाकुर, संजय ध्रुव, राजेश साव, गोलू महावे, मनोरमा मंडावी,कल्पना जैन, चंद्रकला कौशल, सीमा ठाकुर, सरिता कुलदीप, साधना निषाद, कुमारी बाई साहू, यमुना पटेल, बिमला बघेल, राजेश्वरी जैन, हेम सिंह, मीता दर्रो, कांती नेताम, अलका यादव शांतनु मानकर, इरफान खान,हुपेन्द्र साहू, रोशन देहारी, महेंद्र सिंह ठाकुर , देवकरण दुग्गा, सुनील जैन, प्रेम सिंह पटेल, बोदेश्वर पटेल,टीकम तुरतुरिया सहित मंडल के कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए तथा संगठन एवं समाज हित में मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया। इस तरह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।