ग्राम कौडोखसगांव में जन चौपाल का आयोजन, विकसित भारत विजन 2047 को लेकर लिया गया संकल्प
अंतागढ़। जन चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम कौडोखसगांव में श्रमिकों एवं ग्रामीणों के मध्य एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन 2047 के लक्ष्य को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। बैठक में VB G RAM G आजीविका मिशन के संबंध में ग्रामीणों को विस्तारपूर्वक बताया गया कि किस प्रकार स्वरोजगार, स्व-सहायता समूह एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त की जा सकती है।

वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब गांव आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे। इस अवसर पर मंडल प्रभारी गोलू माहवे ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विकसित भारत विजन 2047 केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हर गांव और हर परिवार के विकास का संकल्प है। हमें योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करना है।” मंडल अध्यक्ष महेश उईके ने अपने संबोधन में कहा, “किसान, श्रमिक और ग्रामीण वर्ग देश की रीढ़ हैं। जब गांव आर्थिक रूप से मजबूत होंगे, तभी भारत विश्व शक्ति के रूप में स्थापित होगा।” युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हुपेन्द्र साहू ने कहा, “युवा शक्ति को आजीविका मिशन से जोड़कर स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। हम सभी मिलकर गांव को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।” कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने एवं ग्राम विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी गोलू माहवे, मंडल अध्यक्ष महेश उईके, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हुपेन्द्र साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र आँचला, सरपंच पारस कौडो, युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी कैलाश पोटाई, किसान मोर्चा मंडल कोषाध्यक्ष कमलेश नेताम, राम नेताम सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

