होली से पहले किसान को 3100 रु प्रति क्विंटल की अंतरराशि का लाभ
किसान हित में ऐतिहासिक कदम : नरेंद्र आचला
अंतागढ़ : होली पर्व से पहले छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओ के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय ने मोदी की गारंटी के टहत किसानो को उनकी उपज का देश में सर्वाधिक समर्थन मूल्य 3100 रू प्रति. क्विंटल देने की प्रतिबंधदता निभाते हुए अंतर राशि का भुगतान किसानो के खाते में एक मुश्त अंतरित किया गया ।

प्रदेश भर में 28 फरवरी को सभी जिला मुख्यलायो सहित कुल 146 स्थानो पर यह ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया इस पहल से किसानो को अर्थिक राहत मिलि है उनकी उपज का उचित मुल्य सुनीश्चित हुआ भाजपा अंतागढ़ किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र आचला ने इस फैसले को किसान हित में ऐतिहासिक कदम बताया उनहोने कहां की राज्य सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना उसकी सर्वोच प्राथमिकता है

