अंतागढ़ : पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल ने किया विशेष पूजा व युवा मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान

अंतागढ़। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अंतागढ़ द्वारा बुधवार को स्थानीय हनुमान मंदिर एवं मां आमाबुंदिन शीतला माता मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन एवं प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सांसद भोजराज नाग सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं राष्ट्रहित में उनके निरंतर प्रयासों की सफलता की कामना की। वहीं भाजयुमो के अध्यक्ष हुप्पू साहू के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने शीतला मंदिर प्रांगण मे स्वछता अभियान चलाकर साफ-सफाई किया गया ।

