Uncategorized

UCC पर जन-जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, उमड़ी भीड़

अंतागढ़। सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अंतागढ़ के तत्वावधान में गोंडवाना भवन, नयापारा में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रकृति पूजन एवं सेवा अर्जी से हुई।

मुख्य वक्ता अश्वनी कांगे ने UCC के प्रावधानों तथा आदिवासी समाज की रूढ़ि-परंपराओं, विवाह पद्धति, उत्तराधिकार, पेसा कानून और पांचवीं अनुसूची के अधिकारों पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने SC और OBC समाज पर इसके संभावित प्रभावों पर भी प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष कन्हैया उसेंडी ने समाज में एकजुटता बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम में विभिन्न परगनाओं के सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा-युवतियां, महिलाएं तथा आदिवासी, SC और OBC समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। ब्लॉक अध्यक्ष संतराम सलाम ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज की रूढ़ि-परंपराओं के संरक्षण के लिए आगे भी आयोजित किए जाएंगे।