अंततः मावा मोदोल लाइब्रेरी एवं नवीन तहसील कार्यालय का कल होगा लोकार्पण
सांसद भोजराज नाग एवं विधायक विक्रम उसेंडी करेंगे शुभारंभ, जिला प्रशासन ने की तैयारियां
अंतागढ़। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा प्रतीक्षित मावा मोदोल लाइब्रेरी एवं नवीन तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण रविवार 26 जुलाई 2026 को किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और दोनों भवनों का शुभारंभ सांसद एवं विधायक के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा।

लोकार्पण समारोह में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी करेंगे। समारोह में जिला एवं जनपद पंचायत, नगर पंचायत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।मावा मोदोल लाइब्रेरी के प्रारंभ होने से विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं तथा पुस्तक प्रेमियों को आधुनिक अध्ययन सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं नवीन तहसील कार्यालय शुरू होने से अंतागढ़ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए बेहतर एवं व्यवस्थित सुविधाएं मिल सकेंगी।

