आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट को लेकर कांग्रेस ने थाने में दिया आवेदन
कांकेर। जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष बसंत यादव ने फेसबुक पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक, अपमानजनक एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर पोस्ट प्रसारित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

19 सितंबर को कांकेर थाना प्रभारी को दिए आवेदन में यादव ने बताया कि “Nitish Mandal” नामक फेसबुक प्रोफाइल से संबंधित नेताओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित की गई है। आवेदन के साथ पोस्ट के स्क्रीनशॉट एवं अन्य उपलब्ध सामग्री भी प्रस्तुत की गई है।
कांग्रेस ने पुलिस से पोस्ट की मूल सामग्री, फेसबुक प्रोफाइल एवं पोस्ट के URL की जांच कर संबंधित व्यक्ति की वास्तविक पहचान सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही पोस्ट की तारीख, समय, कमेंट एवं शेयर सहित डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा पोस्ट में प्रयुक्त भाषा एवं आरोपों की जांच करने का अनुरोध किया गया है।आवेदन में कहा गया है कि जांच में संज्ञेय अपराध अथवा अन्य कानूनी उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

