आंगन मिलन सेवा में सांसद भोजराज नाग ने बच्चों को कराया न्योता भोज
अंतागढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत 29 सितंबर को आंगनबाड़ी केंद्र बडेतोपाल में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद भोजराज नाग शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों की बेहतरी के लिए कार्य कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा दीदियों को उनके सेवाभाव और कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में न्योता भोज का आयोजन हुआ। सांसद भोजराज नाग ने स्वयं अपने हाथों से बच्चों को भोजन परोसकर सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र मरकाम, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश उइके, अमरसिंह नरवास, ग्राम पंचायत बडेतोपाल के उपसरपंच, पंचगण, परियोजना अधिकारी जगेशर परते, पर्यवेक्षक कृष्णा पवार सहित भाजपा पदाधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा दीदियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

