प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक विक्रम उसेंडी ने वार्डों में किया जनसंपर्क, योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प
अंतागढ़। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विक्रम उसेंडी द्वारा अंतागढ़ नगर के विभिन्न वार्डों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने प्रबुद्ध नागरिकों, वरिष्ठजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से भेंट-मुलाकात कर केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की। विधायक विक्रम उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम आज पूरे देश में दिखाई दे रहे हैं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक उसेंडी ने नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, मुद्रा योजना, जनधन योजना एवं डिजिटल इंडिया जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य किया है उन्होंने उपस्थित प्रबुद्धजनों से आग्रह किया कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस अवसर पर विधायक विक्रम उसेंडी ने नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

