अंतागढ़आमाबेड़ाकांकेरकोयलीबेड़ारायपुर

गोंडवाना भवन अंतागढ़ में मनाई गई भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि

सर्व आदिवासी समाज और गोंडवाना समाज की संयुक्त पहल से हुआ आयोजन

धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि के अवसर पर आज अंतागढ़ स्थित गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज और गोंडवाना समाज की संयुक्त पहल से श्रद्धांजलि सभा एवं स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुण्डा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। उपस्थित जनों ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुण्डा के जीवन, आदिवासी अस्मिता, जल-जंगल-जमीन के अधिकार और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उलगुलान आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुण्डा का “अबुआ दिशोम, अबुआ राज” का नारा आज भी आदिवासी समाज को प्रेरणा देता है। उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक हैं।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि,सहित सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष संतराम सलाम, गोंडवाना भवन के अध्यक्ष संत दुग्गा, संरक्षक बीरसिंह उसेंडी, परगन अध्यक्ष प्रेम उइके, बिहारी गांवड़े,राजलाल दर्रो, श्यामू मरकाम,पवन ध्रुव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे। आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और समाज में एकता, शिक्षा एवं सांस्कृतिक चेतना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।