कांकेरराजधानीरायपुर

सरपंच संघ की मांगों को लेकर प्रशासन लापरवाह : दुर्गेश ठाकुर

अंतागढ़। चिलचिलाती धूप में आंदोलन करने को मजबूर सरपंचों की मांगों पर प्रशासन का ध्यान नहीं देना घोर लापरवाही है। जबकि सरपंच सिर्फ अपने पूर्व से मिलता आ रहा अधिकारों को ही नियमित रूप से उपलब्ध कराने की मांग कर रहे है ऐसे में उनकी मांगों को सिरे से अनदेखी कर प्रजातंत्र की सबसे मूल व्यवस्था पर कुठाराघात किया जा रहा है उपरोक्त बाते कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष दुर्गेश ठाकुर ने कही है।

उन्होंने कहा कि रपंच संघ न ही किसी की विरोध कर रहे है न किसी नेता के ऊपर आरोप लगा रहे है। केवल अपने पंचायत क्षेत्र के विकास को लेकर मिलने वाली सुविधाओं की बात कर रहे है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि जल्द से जल्द इनकी मांगों को प्रशासन पूरी करे। ताकि शासन और पंचायत के बीच सामंजस्य बना रहे और विकास की गति को बल मिले।।