गांधी शास्त्री जयंती के साथ रासेयों इकाई ने मनाया स्थापना दिवस, किया पौधा रोपण
अंतागढ़ : शहीद राजेश पवार शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंतागढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महात्मा गांधी एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस भी मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर प्राचार्य चंदन सिंह ठाकुर ने किया गया। अतिथियों के स्वागत उपरांत शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

बौद्धिक कार्यक्रम अंतर्गत गजेंद्र कुमार साहू कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सर्वप्रथम अतिथि परिचय के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत किया गया। वक्ता उद्बोधन के क्रम में वरिष्ठ व्याख्याता माखन सिंह वट्टी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य के बारे में सभा को संबोधित करते हुए बताया। कक्षा ग्यारहवीं से संतोष एवं कु सुखदाए ने भी अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मनोज कुमार सिन्हा प्रधानाध्यापक ने अपने उद्बोधन में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए देश भक्ति, राष्ट्र सेवा एवं समाज कल्याण के विविध आयामो के विषय में बताया।

उन्होंने स्वस्थ समाज के लिए स्वयं को स्वस्थ रहने तथा स्वयं से पहले दूसरों की सेवा करने के भाव पर बाल दिया । राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत को दोहराते हुए उन्होंने पुनः स्वयं को समाज के लिए समर्पित करने का आवाह्न किया ताकि हम समृद्ध और स्वस्थ समाज की स्थापना कर सके। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य चंदन से ठाकुर ने सभी अतिथियों व विद्यार्थियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें हर प्रकार के उत्सव एवं कार्यक्रमों से सकारात्मक चीजों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

