अंतागढ़ :पीएम सूर्य घर योजना का शिविर कल, दोपहर 12 से 5 बजे तक
अंतागढ़। आवासीय परिसरों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत नगर पंचायत अंतागढ़ में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगर पंचायत अधिकारी के अनुसार 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक नगर पंचायत प्रांगण में शिविर लगाया जाएगा।

शिविर में उपभोक्ताओं को योजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ सोलर प्लांट स्थापना के लिए मौके पर ही आवेदन की सुविधा मिलेगी। योजना के तहत केंद्र व राज्य शासन द्वारा 1 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट पर 45 हजार, 2 किलोवाट पर 90 हजार तथा 3 किलोवाट क्षमता के प्लांट पर 1 लाख 8 हजार रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है। नगर पंचायत ने इच्छुक उपभोक्ताओं से निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

