अंतागढ़ में 21 अगस्त को रोजगार मेला, 222 पदों पर भर्ती का अवसर
अंतागढ़। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) अंतागढ़, जिला उत्तर बस्तर कांकेर में 21 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों पर भर्ती के लिए युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। रोजगार मेले में कुल 222 रिक्त पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसमें एलर्ट प्लेसमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद, असिस्टेंट सुपरवाइजर के 20 पद एवं सुपरवाइजर के 8 पदों पर भर्ती की जाएगी। सिक्योरिटी गार्ड के लिए 8वीं/10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जबकि असिस्टेंट सुपरवाइजर के लिए 12वीं/स्नातक तथा सुपरवाइजर के लिए स्नातक योग्यता निर्धारित है।

इसी प्रकार श्रमिन टैलेंट सर्विस प्राइवेट रायपुर द्वारा इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10वीं/12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। दिवाली इंश्योरेंस प्रा.लि., कांकेर द्वारा बीमा सखी के 21 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित है । यूपीएडिटी एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्रा.लि. रायपुर द्वारा नर्सिंग स्टाफ के 10 पद, सेल्स एक्जीक्यूटिव के 3 पद तथा ट्रेनिंग ऑफिसर के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। नर्सिंग स्टाफ के लिए बी.एससी. नर्सिंग, सेल्स एक्जीक्यूटिव के लिए ऑपरेशन थिएटर ऑपरेटर तथा ट्रेनिंग ऑफिसर के लिए स्नातक योग्यता निर्धारित की गई है। उपलब्ध पदों के अनुसार वेतनमान 3,000 से 30,000 रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित है। विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा 18 से 55 वर्ष तक रखी गई है तथा कुछ पदों के लिए संबंधित कार्यक्षेत्र में अनुभव भी अनिवार्य है।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 21 अगस्त 2026 को रोजगार मेले में आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए एलर्ट प्लेसमेंट सर्विस के मोबाइल नंबर 9977517130, 7747000019, श्रमिन टैलेंट सर्विस के 9893026590, दिवाली इंश्योरेंस के 6264169548 तथा यूपीएडिटी एजुकेशन टेक्नोलॉजी के 8109718211 पर संपर्क किया जा सकता है। और अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी, आईटीआई जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोड़ेजुंगा, उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)। संपर्क कर सकते हैं ।

