नाबालिग छात्रा से अश्लील बातचीत का आरोप, शिक्षक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल..!
अंतागढ़। शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर अश्लील बातचीत करने का गंभीर आरोप सामने आया है। मामले में छात्रा के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की शिकायत बीते सोमवार को अंतागढ़ थाना में दर्ज की गई है।

थाना से मिली जानकारी के अनुसार मामला व्हाट्सऐप चैट के माध्यम से छात्रा से कथित आपत्तिजनक बातचीत से जुड़ा बताया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की है। पुलिस द्वारा संबंधित चैट एवं अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। वहीं शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। चूंकि मामला नाबालिग छात्रा से जुड़ा होने के कारण आरोपी शिक्षक का नाम एवं छात्रा की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

