कांकेरकृषिटेकनोलॉजीराजधानीरायपुर

ग्राम आमाकड़ा में हर्बल साबुन निर्माण प्रशिक्षण, महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनने की दी प्रेरणा

आमाकड़ा। ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम आमाकड़ा में प्रदान/सहभागी समाजसेवी संस्था द्वारा ग्रामीणों एवं महिला समूह की सदस्यों के लिए हर्बल साबुन निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाना एवं गांव में उपलब्ध स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीणों एवं महिला समूह की सदस्यों को रोजमर्रा में उपयोग होने वाले नहाने के साबुन को बिना किसी रासायनिक पदार्थ (केमिकल) के, गांव में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों से हर्बल तरीके से तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक द्वारा साबुन निर्माण की आसान विधि को विस्तारपूर्वक समझाया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रतिभागियों ने स्वयं हर्बल साबुन बनाकर उपयोग करने तथा भविष्य में इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने की इच्छा व्यक्त की। ग्रामीणों एवं महिला समूह की सदस्यों ने इस पहल के लिए संस्था तथा प्रशिक्षक तनिश मुखर्जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख सुश्री पायल बनकर, जिला प्रभारी सुश्री गरिमा कश्यप, क्षेत्रीय समन्वयक नीता, बालकिशन, नरभे राम तथा कार्यकर्ता कुसुम, मोहन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।