अंतागढ़कांकेर

अंतागढ़ : UCC पर जन-जागरूकता कार्यक्रम कल, आदिवासी परंपराओं पर होगा मंथन

अंतागढ़। सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अंतागढ़ द्वारा समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर एक दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम 25 अक्टूबर, रविवार को दोपहर गोंडवाना भवन, नयापारा अंतागढ़ में आयोजित किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष संतराम सलाम ने बताया कि कार्यक्रम में UCC के जानकार अश्वनी कांगे बुमकाल मुख्य वक्ता के रूप में जानकारी देंगे। जिला अध्यक्ष कन्हैया उसेंडी सहित समाज के विभिन्न पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम में UCC के संभावित प्रभावों, आदिवासी समाज की रूढ़िगत परंपराओं, विवाह, उत्तराधिकार, जमीन-जायदाद, माजी-गायता व्यवस्था, पेसा कानून तथा पांचवीं अनुसूची के संरक्षण जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए विभिन्न परगनाओं के समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, महिला-पुरुषों और युवाओं को आमंत्रित किया गया है। संतराम सलाम ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर UCC के प्रावधानों और आदिवासी समाज पर इसके संभावित प्रभावों को समझने की अपील की है।