परवेज खान ‘राजा’ बने आम आदमी पार्टी के कांकेर लोकसभा अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष
अंतागढ़/कांकेर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता परवेज खान ‘राजा’ को कांकेर लोकसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर पार्टी परिवार की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि परवेज खान अपने नए दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार, किसानों और आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दे जनहित के महत्वपूर्ण विषय हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी के साथ इन मुद्दों को संबंधित मंचों तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने परवेज खान ‘राजा’ को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

