अंतागढ़आमाबेड़ाकांकेर

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, 7 माह की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा; आरोपी गिरफ्तार

अंतागढ़। आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी तुरसिंह कोमरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी आमाकड़ा गांव का निवासी है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग की तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में जांच के दौरान उसके लगभग सात माह की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे जानता था और फरवरी 2026 से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना आमाबेड़ा में अपराध क्रमांक 34/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 64(2)(m), 65(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 एवं 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संतोष जैन के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुदर्शन सिंह ध्रुव, उपनिरीक्षक भुनेश्वर चन्द्रवंशी, सहायक उपनिरीक्षक गिरिशचन्द्र कुर्रे सहित थाना आमाबेड़ा के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील: कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।