जूनियर रेडक्राॅस सोसाइटी ने मनाया सेवा संकल्प अभियान
शहीद राजेश पवार शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंतागढ़ के ईकाई जूनियर रेडक्राॅस सोसाइटी ने जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर के आदेशानुसार तथा प्राचार्य चंदन सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत साइबर सुरक्षा एवं इंटरनेट जागरूकता के संबंध में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं को कंप्यूटर और इंटरनेट के माध्यम से होने वाले लाभ ,साइबर अपराध जैसे फिशिंग,स्पैम कॉल, जालसाजी, बैंकिंग फ्रॉड, के बारे में जानकारी देकर उससे सुरक्षा के उपाय को बताया गया, वरिष्ठ व्याख्याता चंद्रकुमार ध्रुव ने मंच संचालन करते हुए सेवा संकल्प अभियान की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए इस अभियान की आवश्यकता क्यों पड़ी और अभियान को सफ़ल बनाकर भारत को विकसित देश बनाने हेतु छात्र छात्रों को प्रेरित किया ।

व्याख्याता हरदीप कौर ने सोशल मीडिया के उपयोग और सावधानी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की तथा साइबर सेल सुरक्षा हेतु डॉयल अंक 1930,112 के संबंध में जानकारी साझा किए, कार्यक्रम में रेडक्रास प्रभारी रुद्रप्रताप सोनी ने आज के डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध, फिशिंग, स्पेमिंग, बैंकिंग फ्रॉड, क्या होता है और इससे बचने और सतर्क रहने अज्ञात लिंक तथा किसी से भी मोबाइल ओटीपी और बैंकिंग जानकारी शेयर ना करने, सोशल मीडिया में आने वाले फेस बुक, इंस्टाग्राम, में अनजान व्यक्ति से दोस्ती ना करने के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया, तथा छात्र छात्राओं से संकल्प लिया गया की साइबर अपराध और सुरक्षा की जानकारी अपने तक ही सीमित ना रखते हुए अपने परिवार, आस पास, समाज और ग्राम/नगर को जागरूक करेंगे, किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या घटना होने पर तत्काल पुलिस थाने में सूचना दर्ज कराएंगे,कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्याख्याता राजरत्ना मौर्य, मोहिंदर सिंह जुर्री, माखन सिंह वट्टी, चेतन लाल नेताम, सुप्रिया उइके, सुनीता पवार, गोदावरी गौर, सुरेश कुमार बारले एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे है कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम सहायक नोडल देवेंद्र कुमार साहू ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफ़ल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।।

