चिरायु योजना बनी वनांचल के बच्चों के लिए संजीवनी
अंतागढ़ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित चिरायु योजना सुदूर वनांचल क्षेत्रों के बच्चों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। योजना के माध्यम से बच्चों में जन्मजात एवं गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में दो स्कूली बच्चों में जन्मजात मोतियाबिंद की पहचान कर उनका रायपुर में निःशुल्क सफल इलाज कराया गया है।

चिरायु टीम अंतागढ़ द्वार शासकीय विद्यालयों में नियमित स्वास्थ्य जांच की जाती है।इसी जांच के दौरान स्कूली छात्र अविनाश नेताम पिता नाम – मन्नू राम ग्राम लामन एवं गजेंद्र कोमरा पिता संतू कोमरा ग्राम चंगोड़ी में जन्मजात मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। चिरायु टीम ने तत्काल दोनों बच्चों को उच्च स्तरीय उपचार के लिए रायपुर रेफर किया। स्वास्थ्य विभाग की पहल मार्गदर्शन में दोनों बच्चों का रायपुर स्थित निजी अस्पताल में पूरी तरह निःशुल्क उपचार कराया गया। आवश्यक जांच एवं उपचार के बाद अब दोनों बच्चे स्वस्थ हैं और उनके स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार हुआ है। समय पर बीमारी की पहचान और उपचार मिलने से बच्चों के परिजनों में भी खुशी का माहौल है।

