आप पार्टी को उमेश पोर्टाई ने कहा अलविदा, सौंपा इस्तीफा
अंतागढ़। आम आदमी पार्टी (छत्तीसगढ़) के कार्यकर्ता उमेश पोर्टाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त नरेटी को अपना इस्तीफा सौंपते हुए व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है।

इस्तीफा पत्र में उमेश पोर्टाई ने बताया कि वे ग्राम अमोड़ी, तहसील अंतागढ़ निवासी हैं और वर्ष 2016-17 से वर्ष 2025-26 तक विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी के लिए कार्य किया। उन्होंने पार्टी द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यक्तिगत कारणों से वे आम आदमी पार्टी से पूर्ण रूप से इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध करते हैं। इस्तीफा पत्र की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत को भी सूचनाार्थ प्रेषित की गई है। पोर्टाई ने अपना इस्तीफा 7 सितंबर 2026 को अंतागढ़ में सौंपा।

