अंतागढ़कांकेररायपुर

अंतागढ़ आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 222 पदों के लिए 150 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीयन

अंतागढ़। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) अंतागढ़ में शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोड़ेजुंगा, उत्तर बस्तर कांकेर के माध्यम से आयोजित इस रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियों के नियोजकों ने पहुंचकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों में रिक्त 222 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। रोजगार की तलाश में पहुंचे करीब 150 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीयन कराया। पंजीयन के बाद अभ्यर्थियों की स्क्रूटनी की गई। चयन प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत आगामी 10 दिनों के भीतर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाने की जानकारी दी गई है।

मेले में रोजगार प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इनमें अलर्ट प्लेसमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर, अग्रिम टैलेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर, रिलायंस इंडस्ट्रीज कांकेर तथा एविडिटी एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के नियोजक शामिल रहे। इन कंपनियों द्वारा उपलब्ध रोजगार अवसरों के संबंध में अभ्यर्थियों को जानकारी दी गई और रोजगार प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता से क्षेत्र के बेरोजगार एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त करने का मंच मिला। आयोजन के माध्यम से युवाओं को उपलब्ध रिक्तियों, चयन प्रक्रिया और रोजगार से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।