भगवान श्री रामचंद्र जी के मंदिर अयोध्या में हुई चढावा, दान, जमीन लूट के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करें प्रधानमंत्री : शिवसेना
अंतागढ ,सैकड़ो वर्ष के हिंदुओं के संघर्ष के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र जी का मंदिर पूरे विश्व के हिंदुओं के सहयोग से बना। जिसमें पुरे विश्व भर के हिन्दुओ ने एवं शिवसेना ने भी अभूतपूर्व सहयोग किया। मंदिर बनने के बाद मंदिर के व्यवस्था हेतु प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा एक ट्रस्ट बनाया गया। जिस का दायित्व था कि वह मंदिर की देखरेख करेगा । किन्तु अभी देखने में यह आ रहा है कि ट्रस्ट के लोगों के द्वारा ही मंदिर के चढ़ावे, दान और मंदिर की जमीनों , सैकड़ो करोड़ के सोना चांदी को लूट लिया गया ।मंदिर के जमीनों में हेरा फेरी की गई। जिसके कारण पूरे विश्व में भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्म स्थान अयोध्या धाम की छवि को एवं सनातन धर्म की छवि को बहुत ही आघात पहुंचा है ।पूरे विश्व के आम हिंदू जनमानस के भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ है ।इतना होने के बाद भी आज तक भगवान श्री रामचंद्र जी के मंदिर अयोध्या के चढ़ावा ,दान, जमीन लूट करने वाले षड्यंत्रकारी ट्रस्ट के लोगों पर कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई है।

भगवान श्री रामचंद्र जी के मंदिर अयोध्या में दान, चढ़ावा, जमीन की हुई लूट के आरोपी ट्रस्ट के पदाधिकारी पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर शिवसेना (उधव बाला साहेब ठाकरे) द्वारा पूरे देश भर में हिंदू जनमानस के बीच जाया जा रहा है। इसी तारतम में शिवसेना अंतागढ इकाई द्वारा एसडीएम अंतागढ़ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर एसडीएम अंतागढ़ के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित कर भगवान श्री रामचंद्र जी के मंदिर अयोध्या में चढ़ावा, दान ,जमीन लूट के आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग किया गया।

