स्मार्ट मीटर को बदलने को लेकर घर घर जाकर आवेदन करवाएगी कांग्रेस
अंतागढ़ : प्रदेश कांग्रेस के द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार 1 अगस्त से 30 अगस्त तक स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिल में बेतहाशा वृद्धि से जनता के जेब में पड़ने वाली भार के खिलाफ अभियान चला कर मीटर को बदलकर पुराना मीटर लगाने आवेदन कराया जाएगा ।

घर घर जाकर कांग्रेस के कार्यकर्ता द्वाराआवेदन फॉर्म भरवाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व की तरह 400 यूनिट तक हॉफ बिजली बिल योजना को लागू करने,।पांच बार बिजली के दरों पर की गई बढ़ोतरी की अंतर की राशि वापस करने ग्रामीण और औद्योगिक तथा शहरी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली की आपूर्ति करना। बिजली वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और उपभोक्ता हितेषी करे जाने की मांग करेगी।

मीटिंग में ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश ठाकुर पूर्व जिला अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, जिला महामंत्री अखिलेश चंदेल,हीरालाल मांझी,मंडल अध्यक्ष रमेश बघेल,शेख शरीफ कुरैशी,दिलीप बघेल ,मनोज ध्रुव आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण दुग्गा सरपंच सुरवाही,तोमेश जोशी एस आई आर प्रभारी,युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डा नेताम,बंटी गुप्ता,सुजल निषाद,राजेश यादव,विशाल फफमारिया,देवेश कावड़े,डेविड दुग्गा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

