नारायणपुर- अंतागढ़ मार्ग सड़क निर्माण से जनता को हो रही भारी परेशानी – नरेन्द्र नाग
जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई सड़कें और अधूरा निर्माण कार्य दुर्घटनाओं को दे रहा न्योता
रावघाट माइंस व अमदई माइंस की ट्रको व हाईवाओ का संचालन अंतागढ से नारायणपुर रूट में चलाना बंद करे जिला प्रसासन -सुनहेर हिडको
कांकेर। आम आदमी पार्टी ने कांकेर जिले के अंतागढ से नारायणपुर मार्ग के अधूरे और लापरवाहीपूर्ण सड़क निर्माण कार्य को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। पार्टी का आरोप है कि संबंधित विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत के कारण सड़क निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है, जिससे स्थानीय जनता को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने कहा कि कांकेर जिले के कई गांवों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कें महीनों से अधूरी पड़ी है। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई सड़कें और अधूरा निर्माण कार्य दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे आम नागरिकों, किसानों, छात्रों और मरीजों को आवागमन में भारी कठिनाई झेलनी पड़ रही है।


आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार केवल कागजों में विकास के दावे कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़कें टिकाऊ नहीं हैं और थोड़े समय में ही खराब हो जाती हैं कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सासंद भोजराज नाग के गृह पंचायत हिमोडा के आश्रित ग्राम गडदा हो या अंतागढ विधायक विक्रमदेव उसेंडी का गाँव बोन्दानार हो पूरे जिले मे सड़को का हाल बेहाल है।

आम आदमी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष सुनहेर हिडको ने जिला प्रसासन पर आरोप लगाते हुये कहा कि प्रसासन जानबुझकर अंतागढ से नारायणपुर की सड़क मे अमदई माइंस व रावघाट माइंस की ट्रको व हाईवाओं का संचालन कर रही है जिससे जनता को काफी कठीनाईयों का सामना करना पड रहा है जबकि माइंस शुरूवात के दौरान माइंस की रूठ कोंडागांव केशकाल कांकेर होते हुये तैय किया गया है फिर भी मोटी कमीशन कमाने के चक्कर मे प्रसासन की मिलीभगत से रूठ डायवर्ड कर अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर मे जनता के साथ मजाक किया जा रहा है जनता की नाराजगी को प्रसासन भांप ले ओर समय रहते माइंसो की गाडियों को अंतागढ़ से नारायणपुर रूठ पर प्रतिबंध लगाये नही तो आम आदमी पार्टी जनता के साथ सड़क पर उतर कर अनिश्चितकालीन चक्काजाम करने बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी प्रसासन की होगी। आम आदमी पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि अधूरे सड़क निर्माण कार्य को तत्काल पूरा किया जाए। संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों की जवाबदेही तय कर सख्त कार्यावाही की जाए। निर्माण कार्य की गुणवत्ता की सतत् निगरानी की जाए। अंतागढ से नारायणपुर रूठ मे माइंस की गाडियों को पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाये ताकी सड़क निर्माण समय पर पूरा हो सके ओर जनता को अच्छी गुणवत्तापूर्ण सड़क मिल सके।

