उजियारा अभियान: अंतागढ़ पुलिस की कार्रवाई, 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, महिला सहित दो गिरफ्तार

अंतागढ़। जिले में संचालित ‘उजियारा अभियान’ के तहत अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई करते हुए थाना अंतागढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 20 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त कर एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में 7 जुलाई को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अंतागढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गढ़पारा अंतागढ़ एवं पोड़गांव में घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान उमेश कुमार निषाद के कब्जे से 4 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब तथा शराब बिक्री की 100 रुपये की राशि बरामद की गई। वहीं श्रीमती सुषमा नरेटी के कब्जे से 16 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी
उमेश कुमार निषाद (40 वर्ष), निवासी गढ़पारा, अंतागढ़।सुषमा नरेटी (30 वर्ष), निवासी समरथपारा, पोड़गांव, थाना अंतागढ़।
जब्त सामग्री
4 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब।, 16 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब। शराब बिक्री से प्राप्त 100 रुपये नकद।
कांकेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब, जुआ, सट्टा अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस अपराध हेल्पलाइन 94791-55125 अथवा 94791-94114 पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

