अंतागढ़कांकेरकृषि

लेम्प्स चलो अभियान के तहत भैंसासुर मंडल कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन


अंतागढ़ : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार “लेम्प्स चलो अभियान” के तहत आज भैंसासुर मंडल कांग्रेस द्वारा भैंसासुर स्थित सहकारी समिति (लेम्प्स) पहुंचकर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर लेम्प्स प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया।


ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि क्षेत्र के किसानों को खेती-किसानी के लिए पर्याप्त मात्रा में धान बीज, डीएपी, पोटाश, यूरिया सहित अन्य आवश्यक कृषि सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि खरीफ सीजन शुरू होने के बावजूद किसानों को आवश्यक खाद एवं बीज पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की केवल घोषणाएं कर रही है। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने का वादा भी केवल कागजों और घोषणा पत्रों तक सीमित नजर आ रहा है। यदि समय रहते किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई तो उन्हें खेती कार्य में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद, बीज एवं अन्य आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसान समय पर अपनी खेती कर सकें।


इस अवसर पर आयोजित “लेम्प्स चलो अभियान” में मंडल कांग्रेस के कुबेर चूरपाल,पवन धनेलीया, विजय, सविता बघेल, योगेश, शिवनाथ, बीरेंद्र, बजारू, रामकुमार, फुलेंद्र, विवेक,मिथुन,राधिका, नवली बाई,रूपा बती, उर्मिला, सविता,फूलबती रमुला, सतेसिंह, गंगोती,रीता,रम्भा आदि सहित कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।