अंतागढ़कांकेररायपुर

उजियारा अभियान : 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

अंतागढ़, 2 जुलाई। जिले में चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत अंतागढ़ पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाटापारा निवासी सुनील जैन (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 बल्क लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 1,000 रुपये है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 42/2026 दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना अंतागढ़ पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिला पुलिस द्वारा इसके लिए अपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है, जिसमें सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।