शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अंतागढ़ में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ..
अंतागढ़। छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ द्वारा ऑनलाइन काउंसलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अंतागढ़ में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) से संबद्ध विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश दिया जाएगा। इनमें कोपा (एक वर्षीय), मैकेनिक डीजल (एक वर्षीय), स्टेनो हिंदी (एक वर्षीय), इलेक्ट्रिशियन (द्विवर्षीय) तथा फिटर (द्विवर्षीय) ट्रेड शामिल हैं। संस्था प्रबंधन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर पंजीयन कर प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर संपन्न की जाएगी। सीटों का आवंटन अभ्यर्थियों की मेरिट, श्रेणी तथा संस्थान एवं ट्रेड के विकल्प के अनुसार किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपनी अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया, काउंसलिंग कार्यक्रम, सूचना पुस्तिका (विवरणिका) तथा उपयोगकर्ता मार्गदर्शिका भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। संस्था द्वारा अभ्यर्थियों से समय-समय पर प्रवेश पोर्टल का अवलोकन करते रहने की अपील की गई है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम जानकारी एवं आवश्यक निर्देशों की जानकारी प्राप्त होती रहे।
इस लिंक पर जा कर सकते हैं अपना आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट: 👇👇
https://cgiti.admissions.nic.in

