अंतागढ़आमाबेड़ाकांकेरकोयलीबेड़ाराजधानीराजनीतिरायपुर

विक्रम देव उसेंडी के जन्मोत्सव पर दो सरपंच सहित भाजपा में शामिल हुए 165 लोग

कापसी में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के लोगों ने ली प्राथमिक सदस्यता, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अंतागढ़। विधायक विक्रम देव उसेंडी के जन्मोत्सव के अवसर पर ग्राम कापसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंतागढ़ मंडल के विभिन्न गांवों के दो सरपंच कोलर सरपंच हेमराज देहारी और मंगतासालेभाट के सरपंच जोगेश्वर कोमरा सहित 165 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की रीति-नीति एवं विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए इन लोगों का भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गमछा पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वालों में ग्राम कोलर, भैंसगांव, बैहासाल्हेभाट, आमाकड़ा, बोंदानार, पदबेड़ा, कानागांव, आमागांव, डूमरकोट, कोयेपारा एवं सूरेवाही क्षेत्र के लोग शामिल हैं। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी सदस्यों में उत्साह देखा गया। वहीं, अंतागढ़ मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नए सदस्यों का अभिनंदन करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का भाजपा से जुड़ना संगठन के विस्तार और मजबूती की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। नए सदस्यों के पार्टी में शामिल होने से ग्रामीण क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग प्राप्त होगा। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नवप्रवेशी सदस्य संगठन के साथ मिलकर कार्य करेंगे और आगामी समय में पार्टी को और मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। विधायक विक्रम देव उसेंडी के जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान हुए इस सदस्यता ग्रहण को अंतागढ़ क्षेत्र में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।