अंतागढ़कांकेररायपुरशिक्षा

ग्राम पंचायत हिन्दूबिनापाल में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, नवोदय की पुस्तकों का वितरण

अंतागढ़, जिला उत्तर बस्तर कांकेर के ग्राम पंचायत हिन्दूबिनापाल के सभा कक्ष में गुरुवार को सरपंच सुश्री सनबती आचला की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले समस्त प्राथमिक शाला हिन्दूबिनापाल, कदमपारा, सोढ़े, भूरकापारा, नूलेकी, उच्च प्राथमिक शाला हिन्दूबिनापाल, सोढ़े एवं कोयामुरी बुम होरकुल आवासीय विद्यालय सोढ़े के प्रधान अध्यापक,समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सदस्य तथा ग्राम पंचायत के रोजगार सचिव जीराम जी के मेट समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।


बैठक में मुख्य रूप से – शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के पोषण स्तर पर फोकस किया गया।
शिक्षा पर चर्चा – सरपंच सनबती आचला ने सभी प्रधान अध्यापकों से कक्षावार कुल दर्ज संख्या, बालक-बालिकाओं की उपस्थिति की जानकारी ली गई। कक्षा 5वीं में अध्ययनरत बच्चों के जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के फार्म भरने की स्थिति एवं तैयारी की समीक्षा की गई। इस अवसर पर बच्चों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए नवोदय की पुस्तकों का वितरण किया गया। वहीं कक्षा 8वीं के बच्चों के लिए आयोजित होने वाली NMMSE, प्रयास और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर शिक्षकों को विशेष मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए गए।साथ ही स्कूल में शिक्षा के साथ साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु रचनात्मक कार्यक्रम करने सरपंच ने निर्देशित की।


पोषण व कुपोषण पर विशेष चर्चा – अपने पंचायत के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 0 से 5 वर्ष तक के कुल दर्ज बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं की जानकारी ली गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कुपोषित एवं अति-कुपोषित बच्चों की वर्तमान स्थिति, वजन त्यौहार के आंकड़े एवं सुधार की जानकारी ली गई। सरपंच ने निर्देश दिया कि मीनू के अनुसार गर्म पका हुआ पोषण आहार, टेक होम राशन का नियमित वितरण हो तथा कुपोषित बच्चों के घर नियमित गृह भेंट कर उनके खान-पान में सुधार लाया जाये।वहीं अपने पंचायत से कुपोषण को हर हाल में खत्म करने पंचायत से जो भी मदद की जरूरत हो करेंगे,साथ ही सभी लोगो को कुपोषण के प्रति जागरूकता करने की अपील की।समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायत के समस्त मितानिनो को स्वास्थ्य के जागरूकता व घरो में मच्छरदानी का उपयोग करने व घर घर जाकर मलेरिया व अन्य बीमारियों का जांच व स्तिथि अनुसार स्वास्थ्य हेतु अस्पताल भी जाने के लिए जागरूकता लाने प्रसार प्रचार करने को कहाँ गया। बैठक में सरपंच सुश्री सनबती आचला ने कहा कि हमारे ग्राम पंचायत के किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए और कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार न हो, इसके लिए शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन आपसी समन्वय से कार्य करें, पंचायत के तरफ से हर संभव मदद की जाएगी। वहीं बैठक में पंचायत सचिव शिवनाथ उसेंडी ने पचांयत के समस्त “जीराम ज़ी ” मेट को इस योजना के बारे में जानकारी देकर अधिक से अधिक ग्रामीण इसका फायदा ले, जिसके लिए रोजगार सचिव सहित सभी मेट को मिलकर काम करने का निर्देशित किया गया। बैठक में सचिव ने उपस्थित सभी के समस्याओं को भी पंजीबद्ध किया गया है,जिसे आने वाले समय में प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर लिया जाएगा।बैठक में सरपंच सनबती आचला के साथ उपसरपंच श्रवण मंडावी,सचिव शिवनाथ उसेंडी,वार्डपंच अजित आचला,बीरबल समरथ,श्रीमती सुमिता सलाम,अंजू आचला,सरोज आचला,श्रीमती मानो बाई, चंद्रदेव,चंद्रकला आचला,रसिला समरथ सहित प्रमुख रूप से उपस्थित थे।