27% आरक्षण और पृथक जनगणना कोड की मांग को लेकर 19 अगस्त को कांकेर में महाप्रदर्शन करेगा सर्व पिछड़ा वर्ग समाज
अंतागढ़ में ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न; गांव-गांव जनसंपर्क और नगर में जागरूकता अभियान चलाने की बनी रणनीति
अंतागढ़। छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की ब्लॉक स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक अंतागढ़ में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह बैठक आगामी 19 अगस्त को कांकेर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले विशाल विरोध प्रदर्शन एवं आंदोलन की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी। बैठक में समाज प्रमुखों एवं पदाधिकारियों ने मुख्य मांगों को रेखांकित करते हुए कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण देने तथा आगामी राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी समाज के लिए अलग से कॉलम शामिल जातिगत जनगणना करने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा।

गांव-गांव और घर-घर पहुंचेगा जागरूकता अभियान
19 अगस्त के आंदोलन को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिए बैठक में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई, गांव-गांव में बैठकें ब्लॉक के प्रत्येक गांव में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठकें आयोजित कर लोगों को उनके अधिकारों एवं आंदोलन के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा। अंतागढ़ शहर के ओबीसी समाज के प्रत्येक घर, व्यापारी वर्ग एवं दुकानदारों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर 19 अगस्त को कांकेर प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित समाज प्रमुख व पदाधिकारी:
सभी समाज प्रमुखों की गरिमामयी उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। भाधेश्वर जैन, लक्ष्मी प्रधान, राकेश खुंटा, हरेश चक्रधारी, संजय सोनी, यशवंत चक्रधारी, निर्मल जैन, जोहरू यादव, भानू पटेल, जीवन पटेल, राकेश साहू, गामेश साहू, साविक नाग, प्रेमलाल रसिया, नरेश यादव, गजानंद जैन, पार्षद अशोक बघेल, रामदयाल निषाद, छोटू यादव लक्ष्मीनारायण पटेल एवं सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के अन्य प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

