अंतागढ़कांकेरराजधानीराजनीतिरायपुर

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन लोकतांत्रिक मर्यादाओं में हो, कानून व्यवस्था प्रभावित न हो : लक्ष्मण सिंह ठाकुर

अंतागढ़। भारतीय जनता पार्टी मंडल अंतागढ़ के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शनों के संदर्भ में कहा है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध-प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। किंतु किसी भी आंदोलन या प्रदर्शन के कारण यदि आम जनता की सुविधा प्रभावित होती है अथवा कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ता है, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं माना जा सकता।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद और असहमति स्वाभाविक हैं, लेकिन उनका समाधान सदैव संवाद, चर्चा और संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के माध्यम से ही खोजा जाना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में अराजकता, हिंसा या जनजीवन को बाधित करने वाले कदम उचित नहीं ठहराए जा सकते। ठाकुर ने कहा कि देशहित, जनहित और कानून का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। प्रत्येक नागरिक एवं संगठन का दायित्व है कि वह अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी निर्वहन करे तथा सामाजिक सौहार्द, शांति और लोकतांत्रिक गरिमा बनाए रखने में सहयोग दे।उन्होंने सभी पक्षों से संयम, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।