अंतागढ़: ट्रैक्टर पलटने से चालक दबा , एसएसबी जवानों और ग्रामीणों ने मसीहा बनकर बचाई जान
हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर

अंतागढ़। अंतागढ़ क्षेत्र के कुहचे गाँव के पास बीती रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में ट्रैक्टर का चालक वाहन के नीचे ही बुरी तरह दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसकी जानकारी अंतागढ़ एसडीएम राहुल रजक को मिली जो कि रात में बैडमिंटन खेलकर लौट रहे थे तत्काल ही इसकी सूचना उन्होने एसएसबी को दी 28वीं वाहिनी कैंप के जवानों व मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने त्वरित सूझबूझ दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
एसडीएम राहुल रजक की तत्परता एवं एसएसबी के जवानों व ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बचाई युवक की जान

मिली जानकारी के अनुसार, कुहचे गाँव के समीप रात के अंधेरे में ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के वक्त वहां चीख-पुकार मच गई। दुर्घटनास्थल के पास ही एसएसबी का कैंप है इधर एसडीएम अंतागढ़ के द्वारा घटना की जानकारी जवानों को तुरंत मिली। बिना समय गंवाए स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद दबे हुए चालक को बाहर निकाला।
अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर
घायल चालक की पहचान मेहर कोमरा के रूप में हुई है, जो मटियाखार (भैंसासुर) का निवासी बताया जा रहा है। रेस्क्यू के तुरंत बाद एसएसबी कैंप की एम्बुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल मेहर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अंतागढ़ लाया गया। इस दौरान अंतागढ़ के एसडीएम राहुल रजक और एसएसबी के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ऋषिकेश सूर्यवंशी भी अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और त्वरित इलाज सुनिश्चित करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कांकेर रेफर कर दिया है।

